सोशल संवाद / जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा नेता Anil Modi ने नागरिकों से डिजिटल जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने स्वयं ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया के माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
यह भी पढे : एमजीएम कॉलेज में अब 250 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई, केंद्र से मंजूरी
डिजिटल जनगणना को बताया बड़ा कदम
भाजपा नेता Anil Modi ने कहा कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई डिजिटल जनगणना व्यवस्था पारदर्शिता, सरलता और समयबद्ध प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि अब नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना कार्य अधिक तेज और सुगम होगा।
घर बैठे भर सकते हैं जानकारी
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए पोर्टल के माध्यम से लोग आसानी से अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इससे नागरिकों को अपनी जानकारी सही और पूर्ण रूप से भरने का अवसर मिलेगा।
अनिल मोदी ने आम लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सेल्फ एन्यूमरेशन सुविधा का लाभ उठाएं और जनगणना अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
15 तारीख के बाद घर-घर पहुंचेंगे कर्मचारी
उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 15 तारीख के बाद नगर पालिका कर्मी और जनगणना से जुड़े कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से फॉर्म भरवाने का कार्य करेंगे। ऐसे में सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे कर्मचारियों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और सहयोग करें।
सटीक आंकड़ों से बनेगी बेहतर योजनाएं
भाजपा नेता Anil Modi ने कहा कि आम जनता, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह अभियान सफल होगा। सही और व्यवस्थित आंकड़ों के आधार पर सरकार भविष्य की योजनाओं को अधिक प्रभावी तरीके से लागू कर सकेगी।
उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रहित के इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।










