सोशल संवाद/चाईबासा-चक्रधरपुर: चाईबासा के स्थानीय एसोसिएशन मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट ‘चाईबासा बिगबैश सीजन-1’ का फाइनल मुकाबला उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई दी।
यह भी पढे : राज्य के नर्सिंग कॉलेजों में 25 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली
टॉप स्ट्राइकर और ओम फर्नीचर के बीच हुआ फाइनल
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला टॉप स्ट्राइकर और ओम फर्नीचर चाईबासा की टीमों के बीच खेला गया। ओम फर्नीचर चाईबासा ने 8 ओवर में 71 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में टॉप स्ट्राइकर की टीम ने 4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
स्थानीय खिलाड़ियों को मिला प्रतिभा दिखाने का मंच
समारोह को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने खिलाड़ियों और आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस तरह की प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर देती हैं।
सन्नी उरांव ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही मंच, बेहतर अवसर और प्रोत्साहन देने की। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल जगत में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
आयोजन समिति की सराहना
सन्नी उरांव ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के खेल आयोजनों को लगातार आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकें।
चाईबासा बिगबैश सीजन-1 ने क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का मंच देने के साथ खेल के प्रति युवाओं के उत्साह को भी बढ़ावा दिया।











