---Advertisement---

Chaibasa Rozgar Mela 2026: दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में 247 युवाओं का चयन, 1970 पदों पर भर्ती का अवसर

By Riya Kumari

Published :

Follow
Chaibasa Rozgar Mela 2026: दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में 247 युवाओं का चयन, 1970 पदों पर भर्ती का अवसर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय Chaibasa स्थित Industrial Training Institute Chaibasa परिसर में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस रोजगार मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर प्राप्त किया।

यह भी पढे : नशा मुक्त समाज के लिए प्रशासन सख्त, अफीम प्रभावित किसानों को मिलेगा वैकल्पिक खेती का सहयोग

सांसद-विधायकों समेत कई अधिकारियों ने की शिरकत

रोजगार मेले में Joba Majhi, Niral Purty, Sonaram Sinku, Manish Kumar, Amit Renu सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा सभी अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।

युवाओं को रोजगार के प्रति किया गया जागरूक

जिला नियोजन पदाधिकारी Mohammad Javed Ansari ने जिला नियोजनालय, चाईबासा के माध्यम से युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को रोजगार के प्रति जागरूक करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मेले के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित पांच अभ्यर्थियों को प्रतीकात्मक रूप से ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए।

1970 रिक्तियों के लिए आयोजित हुआ रोजगार मेला

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियों एवं नियोजकों ने कुल 1970 रिक्तियां उपलब्ध कराईं। लगभग 650 युवक-युवतियों ने मेले में भाग लिया।

मेले में शामिल प्रमुख कंपनियों में Rivel Information Technology, RSG Sales and Services Pvt Ltd, Suzlon Energy, Bharti AXA और Life Insurance Corporation of India समेत कई कंपनियां शामिल रहीं।

247 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

रोजगार मेले में सॉफ्टवेयर डेवलपर, डाटा एनालिस्ट, टेक्नीशियन, सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, टेलीकॉलर, सुरक्षा अधिकारी और सुरक्षा गार्ड जैसे विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई।

इस दौरान कुल 247 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि 300 से अधिक उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

ऑनलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध रहती हैं नौकरियों की जानकारी

जिला नियोजनालय, चाईबासा द्वारा लगातार निजी कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर भर्ती कैंप और रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग द्वारा रिक्तियों की जानकारी झारखंड नियोजन पोर्टल पर भी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---