Advertisement 2

SBI में 4-बार से ज्यादा कैश निकालने पर लगेगा चार्ज: 5वीं बार से ₹15+GST देना होगा

By Riya Kumari

Published :

Follow
SBI में 4-बार से ज्यादा कैश निकालने पर लगेगा चार्ज: 5वीं बार से ₹15+GST देना होगा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों के लिए सर्विस चार्ज के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाएंगे। नए नियमों के लागू होने के बाद बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों को हर महीने कुल 4 फ्री कैश विड्रॉवल की सुविधा मिलेगी। इस तय सीमा के बाद हर अतिरिक्त कैश विड्रॉवल पर बैंक ₹15 प्लस GST चार्ज वसूल करेगा।

यह भी पढे : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने मांगे एग्जीक्यूटिव के 470 पदों पर आवेदन

फ्री विड्रॉवल की गिनती का तरीका बदला

बदलाव का मुख्य आधार यह है कि इन 4 फ्री विड्रॉवल की गिनती कैसे की जाएगी। पहले डिजिटल ट्रांजेक्शन को इस मंथली लिमिट में शामिल नहीं किया जाता था। 1 अक्टूबर से 4 फ्री विड्रॉवल का कैलकुलेशन करते समय डिजिटल ट्रांजेक्शन को भी इसमें गिना जाएगा।

इस 4 फ्री विड्रॉवल की लिमिट में SBI और अन्य बैंकों के ATM से कैश निकासी, बैंक ब्रांच चैनल और डिजिटल ट्रांजेक्शन जैसे AEPS शामिल हैं।

बिना मिनिमम बैलेंस का बेसिक अकाउंट

SBI का बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो बिना किसी मिनिमम बैलेंस के एक साधारण बैंक खाता चलाना चाहते हैं।

यह खाता बेसिक बैंकिंग सर्विसेज प्रदान करता है। ग्राहक बैंक ब्रांच में विड्रॉवल फॉर्म भरकर या ATM के जरिए पैसे निकाल सकते हैं। SBI इस खाते के साथ बेसिक RuPay ATM-कम-डेबिट कार्ड देता है, लेकिन इसमें चेकबुक की सुविधा नहीं मिलती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version