छठ पूजा स्पेशल ट्रेन टाटानगर से रवाना, RPF और कॉमर्शियल टीम ने संभाली भीड़

By Riya Kumari

Published :

Follow
छठ पूजा स्पेशल ट्रेन टाटानगर से रवाना, RPF और कॉमर्शियल टीम ने संभाली भीड़

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए टाटानगर से लावा के लिए संचालित 08181 टाटा-लावा पूजा स्पेशल ट्रेन निर्धारित पुनर्निर्धारित समय दोपहर 3:30 बजे टाटानगर स्टेशन से रवाना हुई।

यह भी पढे : जनजातीय गौरव दिवस पर चम्पाई सोरेन का संदेश, आदिवासी विकास को बताया विकसित भारत की कुंजी

Sunrise Enclave

ट्रेन के प्रस्थान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और कॉमर्शियल विभाग की टीम ने आपसी समन्वय से स्टेशन पर यात्री व्यवस्था संभाली। यात्रियों की लंबी कतारों को व्यवस्थित किया गया और प्लेटफॉर्म पर भीड़ का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित किया गया।

संयुक्त प्रयास से व्यवस्थित हुआ ट्रेन का प्रस्थान

RPF और कॉमर्शियल टीम ने यात्रियों को क्रमबद्ध तरीके से ट्रेन में प्रवेश कराया। इससे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने में मदद मिली।

रेलवे की दोनों टीमों के समन्वित प्रयास से पूजा स्पेशल ट्रेन का प्रस्थान व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---