Dr Abhishek Child Care

स्वच्छ भारत अभियान के तहत टाटा मोटर्स द्वारा वर्क्स और टेल्को टाउनशिप में सफाई अभियान आयोजित किया गया

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : स्वच्छ भारत अभियान के तहत टाटा मोटर्स द्वारा वर्क्स और टेल्को टाउनशिप में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एक सफाई अभियान आयोजित किया गया। रवींद्र कुलकर्णी, प्रमुख-जमशेदपुर प्लांट, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों के साथ रविवार 01.10.2023 को राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत “श्रमदान” में शामिल हुए।

टेल्को कॉलोनी के हुडको लेक में 100 से अधिक कर्मचारी परिवार के साथ एकत्र हुए। हुडको झील में फेंके गए प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने के लिए कर्मचारियों ने स्वेच्छा से काम किया। अभियान में झील से करीब 25 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया। यह अभियान टाटा मोटर्स प्लांट, हुडको लेक, टाटा मोटर्स हॉस्पिटल, रिवर व्यू एन्क्लेव और विद्या भारती चिन्मया विद्यालय में चलाया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version