अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक, बोले- मां का जाना अपूरणीय क्षति

By Riya Kumari

Published :

Follow
अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक, बोले- मां का जाना अपूरणीय क्षति

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची/जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।

यह भी पढे : बेजुबान पशुओं को मिलेगा अपना आशियाना, जन सेवा संघ ट्रस्ट के संघर्ष को मिली सफलता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े भाई आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।”

उन्होंने आगे कहा कि मां का निधन जीवन की अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में अर्जुन मुंडा और उनके पूरे परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।

मारांग बुरु से की शांति की कामना

हेमंत सोरेन ने दिवंगत शायरा मुंडा की आत्मा की शांति के लिए मारांग बुरु से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मारांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

गौरतलब है कि अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का सोमवार तड़के 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version