बेजुबान पशुओं को मिलेगा अपना आशियाना, जन सेवा संघ ट्रस्ट के संघर्ष को मिली सफलता

By Riya Kumari

Published :

Follow
बेजुबान पशुओं को मिलेगा अपना आशियाना, जन सेवा संघ ट्रस्ट के संघर्ष को मिली सफलता

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जन सेवा संघ ट्रस्ट की टीम पिछले कई सालों से बेजुबान जानवरों के इलाज और देखभाल के लिए एक स्थाई जगह को लेकर परेशान थी। आज आखिरकार उस इंतजार का खत्म हुआ। आज बारीडीह मंडल अंतर्गत बागुननगर स्थित डॉग सेंटर (एनिमल केयर सेंटर) में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू के दिशा-निर्देश पर सरकारी अभियंता की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण किया गया और जगह की नापी की गई।

यह भी पढे : बाल दिवस पर सेवा, संवेदना और सहयोग का संदेश लेकर पहुँचे विद्यार्थी वृद्धाश्रम

विधायक निधि (फंड) से इस स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनवाकर देने का आश्वासन दिया है। इस भवन में गाय, बिल्ली, कुत्तों सहित अन्य बेजुबान पशुओं के समुचित उपचार एवं देखभाल की व्यवस्था होगी। इलाज के बाद उन्हें ठीक होने पर फिर से सुरक्षित उनके स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।इस अवसर पर भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, राजेश रजक, विष्णु गुप्ता, राम मिश्रा, कुमार आशुतोष, गणेश राव, धनराज गुप्ता उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version