Responsive Full Width Slider

CM हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो की समाधि पर दी श्रद्धांजलि, झारखंड के विकास का लिया संकल्प

By Sanjana Das

Published :

Follow
CM हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो की समाधि पर दी श्रद्धांजलि, झारखंड के विकास का लिया संकल्प

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे और कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

यह भी पढे :गोविंदपुर में स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत, दो घायल, रोड जाम

श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने वहां आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में शहीद निर्मल महतो का योगदान और उनकी शहादत बेहद महत्वपूर्ण रही है। उनके बलिदान ने अलग झारखंड के आंदोलन को मजबूती दी और राज्य के लोगों के सपने को पूरा करने की दिशा में अहम भूमिका निभाई।

युवाओं से निर्मल महतो के आदर्शों पर चलने की अपील

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं से शहीद निर्मल महतो के विचारों और सपनों को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड को आगे ले जाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से राज्य को विकसित और बेहतर झारखंड बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। उनका कहना था कि युवाओं की ऊर्जा और मेहनत के दम पर राज्य नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

विपक्ष पर भी साधा निशाना

जनसभा में मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने राज्य में अशांति का माहौल बनाने और राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दों को उठाने का आरोप लगाया।

हालांकि, छात्र आंदोलन से जुड़े सवालों पर मुख्यमंत्री ने मीडिया के सामने विस्तार से जवाब नहीं दिया।

करीब डेढ़ घंटे का रहा जमशेदपुर दौरा

मुख्यमंत्री के जमशेदपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सोनारी एयरपोर्ट से उलियान पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद निर्मल महतो की समाधि पर श्रद्धांजलि दी और जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान शहीद निर्मल महतो की शहादत, झारखंड के विकास और युवाओं की भूमिका प्रमुख मुद्दों में रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट