Responsive Full Width Slider

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, कारोबारियों को बड़ी राहत

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, कारोबारियों को बड़ी राहत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क :1 अगस्त 2026 से देशभर में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹202 और कोलकाता में ₹209 तक कम कर दिए हैं। नई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं।

यह भी पढ़े : CJP Protest: ‘शिक्षा ने मेरी जिंदगी बदली, अब छात्रों की लड़ाई लड़ूंगा’, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे छात्र मोहम्मद जुनैद

इस फैसले का सबसे अधिक लाभ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मिठाई की दुकानें, कैटरिंग सेवाएं, चाय की दुकानें और अन्य छोटे-बड़े व्यवसायों को मिलेगा, क्योंकि ये सभी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का बड़े पैमाने पर उपयोग करते हैं। गैस की लागत घटने से उनके रोज़ाना के संचालन खर्च में कमी आएगी, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।

नई दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर लगभग ₹2,728 का हो गया है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत ₹2,872.50 निर्धारित की गई है। हालांकि, यह राहत केवल कमर्शियल सिलेंडरों तक सीमित है। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसलिए आम घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल इस कटौती का लाभ नहीं मिलेगा।

गौरतलब है कि यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। इससे पहले 1 जुलाई को भी लगभग ₹183.50 की कटौती की गई थी। इससे पहले पश्चिम एशिया में तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में एलपीजी की कीमतें बढ़ने के कारण कमर्शियल गैस के दाम लगातार बढ़ रहे थे। अब कीमतों में आई इस कमी से व्यापारियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है और इसका सकारात्मक असर खाद्य एवं आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) उद्योग पर भी पड़ सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट