बोलानी टाउनशिप के जे एन आर सी फुटबॉल मैदान निकट बस स्टैन्ड शेड की हालत जर्जर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
जे एन आर सी फुटबॉल मैदान निकट बस स्टेड शेड की हालत जर्जर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा ): बोलानी टाउनशिप क्षेत्र के जेएनआरसी फुटबॉल मैदान के निकट बस स्टैन्ड का शेड जर्जर हालत मे है।कई वर्षो पूर्व बने शेड के उपर के लोहे के शीट जंग लगकर जगह जगह फटा होने के कारण बारिश होने पर पानी टपकता रहता है।उक्त बस स्टैंड मे बोलानी सेल खादान मे कार्यरत  कर्मचारियों को डयुटी मे ले जाने वाले बसों के खड़े रहने का स्थान है।

यह भी पढ़े : पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आदित्यपुर के जनता के फ्लैट तुड़वाने की डर दिखाकर राजनीतिक कर रहे -गणेश माहली

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उक्त बस स्टैन्ड से बोलानी खादान मे या सेल कंपनी के अन्य विभागों मे कार्यरत कर्मचारियों एवं बड़बिल  रेलवे स्टेशन जाकर ट्रेन से यात्रा करनेवाले यात्रि  बस से आवागमन करते है।इस शेड मे बस के चालक,हेल्पर आदि भी डयुटी समय रहते है। जर्जर शेड के संबंध मे  बस  संचालन कंपनी के प्रबंधन आर नायर ने कहा कि अनेको बार बोलानी सेल अधिकारी को पत्र भी दिया गया परंतु  जर्जर शेड का मरम्मती नही किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट