---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

दोमुहानी में मां कामाख्या की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

By Riya Kumari

Published :

Follow
दोमुहानी में मां कामाख्या की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सोनारी दोमुहानी संगम घाट स्थित श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली माता मंदिर में मां कामाख्या, कामेश्वरी, योनिश्वरी, वागीश्वरी की पाषाण मूर्ति और योनि तंत्र की प्राण प्रतिष्ठा का विशेष आयोजन रविवार को किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान पूरी तरह गुप्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया, क्योंकि माता की यह शक्ति गुप्त मानी जाती है और वे मुख्य रूप से पर्दे में कविराजमान रहती हैं।

यह भी पढे : अमरनाथ यात्रा से पहले बाबा बर्फानी की पहली पूजा हुई :उपराज्यपाल ने दर्शन किए; यात्रा 3 जुलाई से शुरू

इस विशेष प्राण प्रतिष्ठा कार्य को संपन्न कराने के लिए कामाख्या मंदिर के खानदानी पंडा और मुख्य पुरोहित विश्वजीत बनर्जी विशेष रूप से पहुंचे थे। उन्होंने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान को संपन्न कराया। बनर्जी का परिवार परंपरागत रूप से कामाख्या मंदिर से जुड़ा है और वे वर्तमान में जमशेदपुर में भी सेवाएं दे रहे हैं। सोनारी दोमुहानी संगम घाट पर स्थित यह मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, यहां समय-समय पर विभिन्न माताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाती रही है, जिससे इस स्थान की आध्यात्मिक ऊर्जा और महत्व लगातार बढ़ रहा है। अनुष्ठान के बाद मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---