---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

बाजारों के किराया विवाद पर जल्द बनेगी सहमति

By Riya Kumari

Published :

Follow
बाजारों के किराया विवाद पर जल्द बनेगी सहमति

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर के बाजारों में दुकानों के किराया वृद्धि विवाद के समाधान की दिशा में बुधवार को पहल हुई। जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू और महासचिव नसीम अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद और उपनगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर 10 सूत्री सुझाव दिए।

यह भी पढे : कोल्हान में बिजली फॉल्ट दूर करने को बनी क्यूआरटी, 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश

नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि किराया वृद्धि से जुड़े लंबित मामले पर सभी पक्षों के सुझावों पर गंभीरता से विचार कर जल्द बैठकें आयोजित की जाएंगी और सहमति से निर्णय लिया जाएगा। व्यापारियों ने मांग की कि नई दरें तय होने तक पुराने किराये पर ही वसूली हो।

ज्ञापन में किराया वृद्धि न्यूनतम रखने, हर 11 वर्ष में सिर्फ पांच प्रतिशत बढ़ोतरी, दुकानों के नामांतरण की प्रक्रिया सरल बनाने, मरम्मत और निर्माण की अनुमति, बिजली कनेक्शन तथा बाजारों में सफाई, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version