फवाद खान और माहिरा खान की Netflix सीरीज पर विवाद, भारत में रिलीज से पहले सरकार ने प्लेटफॉर्म को दी याद दिलाई एडवाइजरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
फवाद खान और माहिरा खान की Netflix सीरीज पर विवाद, भारत में रिलीज से पहले सरकार ने प्लेटफॉर्म को दी याद दिलाई एडवाइजरी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान और माहिरा खान की आगामी वेब सीरीज Jo Bachay Hain Sang Samait Lo रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। भारत में इस सीरीज की रिलीज को लेकर विरोध तेज हो गया है। अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को मई 2025 में जारी एडवाइजरी का पालन करने और पाकिस्तान में बने कंटेंट को भारत में स्ट्रीम नहीं करने की बात याद दिलाई है।

यह भी पढे : Oscar 2027 की दौड़ में भारत की दो फिल्में, ‘गोंधल’ और ‘अंग’ ने बनाई जगह

Sunrise Enclave

4 दिसंबर को होनी है सीरीज की रिलीज

नेटफ्लिक्स की यह पाकिस्तानी वेब सीरीज 4 दिसंबर 2026 को ग्लोबली रिलीज होने वाली है। इसमें फवाद खान और माहिरा खान के अलावा हानिया आमिर, सनम सईद, अहद रजा मीर और इक़रा अजीज जैसे कलाकार नजर आएंगे। सीरीज का ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। हालांकि, भारत में इसे स्ट्रीम किया जाएगा या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

सरकार ने क्यों दी Netflix को एडवाइजरी की याद?

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 8 मई 2025 को एक एडवाइजरी जारी की थी। इसमें भारत में काम करने वाले OTT प्लेटफॉर्म और डिजिटल सेवाओं को पाकिस्तान में बने फिल्मों, वेब सीरीज, गानों, पॉडकास्ट और अन्य कंटेंट की स्ट्रीमिंग बंद करने का निर्देश दिया गया था।

अब इस नई सीरीज को लेकर मिली शिकायतों के बाद मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को उसी एडवाइजरी का पालन करने और जून 2025 में किए गए अपने वादे पर कायम रहने को कहा है। उस समय नेटफ्लिक्स ने मंत्रालय को बताया था कि भारतीय दर्शकों के लिए पाकिस्तान में बनी कोई फिल्म या सीरीज उपलब्ध नहीं कराई गई है।

फिल्म संगठनों ने भी उठाई बैन की मांग

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीरीज को भारत में रिलीज नहीं होने देने की मांग की है। संगठन ने नेटफ्लिक्स से भी इसे भारतीय कैटलॉग से हटाने की अपील की है। वहीं, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियों पर आधारित है सीरीज

Jo Bachay Hain Sang Samait Lo पाकिस्तानी लेखिका फरहत इश्तियाक के लोकप्रिय उर्दू उपन्यास पर आधारित है। इसका निर्देशन और निर्माण मोमिना दुरैद ने किया है। कहानी में तीन पीढ़ियों की छह आपस में जुड़ी प्रेम कहानियों को दिखाया गया है। सीरीज की शूटिंग पाकिस्तान, इटली और ब्रिटेन में हुई है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली यह सीरीज भारतीय दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी या नहीं। सरकार की ताजा एडवाइजरी के बाद इसकी भारत में स्ट्रीमिंग पर अनिश्चितता बनी हुई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---