बोलानी एसबीआई परिसद से सटे एटीएम कक्ष में अंधेरा छाया, ग्राहको को रही परेशानी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बोलानी एसबीआई परिसद से सटे एटीएम कक्ष में अंधेरा छाया

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप मे स्थित एस बी आई बैंक परिसद से सटे एटीएम कक्ष में बीते तीन-चार दिनो से लाईट नही जलने से रात्रि में अंधेरा छाया हुआ रहता है। एटीएम कक्ष मे रूपये निकासी के लिए गए ग्राहको को बाहर के पोल मे जल रहे स्ट्रीट लाइट के रोशनी से काम चलाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े : प्रेस क्लब आफ जमशेदपुर के चुनाव की घोषणा

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उक्त एटीएम शहरो के मध्य मे होने के कारण अन्य लोगो के साथ साथ महिलाओं एवं बुर्जुगों को रूपये निकासी मे आसानी होती है । अंधेरा रहने के कारण एटीएम कक्ष मे महिलाऐ जाने मे अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। एटीएम के संबंध में पुछे जाने पर एस बी आई ग्राहक चितरंजन जेना ने बताया कि तीन चार दिनो से एटीएम कक्ष एवं बाहर का लाईट नही जल रहा परंतु बैंक अधिकारियों की निद्रा भंग नही हुई है। ऐसे भी ये एटीएम हर एक दो महिने के अंतराल में कुछ ना कुछ जटिल समस्याओ सै ग्रसित रहता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट