दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे कल से शुरू होगा,7 महीने से बंद था

By Riya Kumari

Published :

Follow
दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे कल से शुरू होगा,7 महीने से बंद था

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 11R/29L कल से ऑपरेशन में आ जाएगा। रनवे को इसी साल फरवरी में रिहैबिलिटेशन के लिए बंद किया गया था। करीब 7 महीने बाद इसे दोबारा चालू किया जा रहा है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने शनिवार को बताया कि रनवे को चालू करने से पहले सभी जरूरी निरीक्षण, वैलिडेशन और रेगुलेटरी मंजूरियां ली गईं।

यह भी पढे : Vande Bharat Sleeper: 80 ट्रेनों की होगी लंबे समय तक मेंटेनेंस, BHEL-Titagarh बनाएंगे Joint Venture

नए रनवे पर रैपिड एक्जिट टैक्सीवे (RET) बनाया गया है। जिस पर लैंडिंग के बाद विमान की स्पीड कम होते ही यह मुख्य रनवे से बाहर निकल सकता है।

इससे विमान जल्दी रनवे खाली करेगा। अगले विमान के लैंडिंग या टेकऑफ के लिए रनवे जल्दी उपलब्ध होगा।

सवाल: रनवे कब बंद किया गया था?

जवाब: रनवे 11R/29L को 26 फरवरी 2026 से टेकऑफ और लैंडिंग के लिए बंद किया गया था। इसे 20 सितंबर 2026 से दोबारा शुरू किया जा रहा है।

सवाल: काम कितने दिन चला?

जवाब: करीब 7 महीने। शुरुआत में इसे मई के अंत तक बंद रखने की योजना थी, लेकिन रिहैबिलिटेशन का काम सितंबर तक चला।

सवाल: इतने बड़े अपग्रेड की जरूरत क्यों पड़ी?

जवाब: रनवे 2008 से लगातार इस्तेमाल में था। बढ़ते एयर ट्रैफिक, ज्यादा ऑपरेशनल दबाव और समय के साथ रनवे के पुराने होने के कारण व्यापक रिहैबिलिटेशन जरूरी हो गया था। इससे पहले 2017 में मामूली रिहैबिलिटेशन हुआ था।

सवाल: नए रनवे में सबसे बड़ा बदलाव क्या है?

जवाब: इसमें नया Rapid Exit Taxiway (RET Z1) बनाया गया है। इससे लैंडिंग के बाद विमान रनवे को जल्दी खाली कर सकेंगे और रनवे पर विमान के रहने का समय कम होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version