Dr Abhishek Child Care

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता का सदन में वक्तव्य

By Aditi Pandey

Published :

Follow
दिल्ली
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता द्वारा सिख गुरुओं के प्रति की गई टिप्पणी से संबंधित मामले को विशेषाधिकार समिति को जांच करने और रिपोर्ट देने के लिए सौंपा गया है तथा शीतकालीन सत्र को एक दिन के लिए बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का वक्तव्य

विधायी कार्य मंत्री परवेश साहिब सिंह ने सदन में कहा कि विपक्ष द्वारा दो दिनों से कार्यवाही बाधित किए जाने के कारण सरकार का महत्वपूर्ण कार्य लंबित है। उन्होंने एलजी के अभिभाषण के प्रस्ताव पारित करने और प्रदूषण पर चर्चा कराने का उल्लेख करते हुए सदन की अवधि एक दिन बढ़ाने का अनुरोध किया। साथ ही, उन्होंने संबंधित प्रकरण को विशेषाधिकार समिति को भेजकर निर्धारित समय-सीमा में जांच कराने का भी निवेदन किया।

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह जरूरी है कि सदन में कथित रूप से सिख गुरुओं के प्रति की गई टिप्पणी से संबंधित मामले की गंभीरता और सदन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए, मैं पूरा मामला विशेषाधिकार समिति को जांच करने और रिपोर्ट देने के लिए सौंपता हूं। साथ ही, नेता प्रतिपक्ष की इस टिप्पणी से संबंधित वीडियो रिकॉर्डिंग को भी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है। सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित की जाती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version