---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने रोहिणी में जन कल्याण शिविर का किया उद्घाटन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Delhi Assembly Speaker Vijender Gupta inaugurated a public welfare

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : “जब शासन-प्रशासन प्रत्येक नागरिक के द्वार तक पहुंचता है, तब जनकल्याण सशक्तिकरण में परिवर्तित हो जाता है और लोकसेवा जन-जन के जीवन का वास्तविक अनुभव बन जाती है।” इसी सोच के साथ दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने आज रोहिणी में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का उद्घाटन किया। 18 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित होने वाला यह शिविर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशव्यापी जनसंपर्क एवं जनकल्याण कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। शिविर का उद्देश्य केंद्र सरकार तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं जनसेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराकर नागरिकों को उनका लाभ पहुंचाना है।

यह भी पढ़े : दिल्ली में शुरू हुए 42 जनकल्याण शिविर, रेखा गुप्ता सरकार की योजनाएं अब सीधे जनता के द्वार

उद्घाटन समारोह का आयोजन राणा प्रताप सर्वोदय कन्या विद्यालय, सेक्टर-5, रोहिणी में किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि यह शिविर नागरिकों को बिना किसी अनावश्यक प्रक्रियागत कठिनाई के सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक जनसेवाओं तक सहज पहुंच सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जन कल्याण शिविर को एक समग्र सेवा मंच के रूप में विकसित किया गया है, जहां लाभार्थी राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, जन धन खाते, लखपति दीदी योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं, पेंशन संबंधी सेवाओं तथा अन्य अनेक नागरिक-केंद्रित पहलों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनसंपर्क कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समावेशी विकास के महत्व पर बल देते हुए श्री गुप्ता ने रोहिणी तथा आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने और उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, श्रमिकों, उद्यमियों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की आवश्यकताओं को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सहायता एवं अधिकारों से वंचित न रह जाए।

यह जन कल्याण शिविर 18 जून से 20 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल जनसंपर्क और जनकल्याण सेवाओं के प्रभावी वितरण का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगी तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में समावेशी विकास, सामाजिक सशक्तिकरण और नागरिक-केंद्रित सुशासन के व्यापक उद्देश्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version