Advertisement 2

दिल्ली भाजपा फरवरी 2025 में सत्ता में आयेगी और तुरंत बिजली बिलों में लगने वाले सरचार्ज एवं अधिभारों की समीक्षा कर वापसी के आदेश देगी – वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिल्ली भाजपा फरवरी 2025 में सत्ता में आयेगी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा पावर डिस्कॉम के द्वारा बिजली बिलों में एकत्र किये जाने वाले 7% पेंशन सरचार्ज की जांच का आदेश दिये जाने का स्वागत किया है।

यह भी पढ़े : गंदी, कूड़े से भरी भलस्वा झील, सोनिया विहार और आईटीओ पर जहरीला यमुना घाट आम आदमी पार्टी की सरकार की विफलताओं को उजागर करता है -देवेन्द्र यादव

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की भाजपा लम्बे समय से बिजली बिलों में लगाये जा रहे पेंशन सरचार्ज एवं पी.पी.ए.सी. भुगतानों के माध्यम से चल रहे घोटाले को उठा रही थी। उपराज्यपाल महोदय द्वारा जो आज जांच स्वीकृति आदेश दिया गया है उसके माध्यम से स्पष्ट हुआ है की पेंशन सरचार्ज एकत्रीकरण में भी 1100 करोड़ से अधिक का हेरफेर हुआ है।

दिल्ली भाजपा पुनः मांग करती है की दिल्ली सरकार एवं डी.ई.आर.सी. दोनों बिजली बिलों एवं अन्य अधिभारों की समीक्षा करें क्योंकि इन सरचार्जों के चलते बिजली उपभोक्ता अपने बिलों में विधुत शुल्क से अधिक सरचार्जों में दे रहा है।दिल्ली भाजपा फरवरी 2025 में सत्ता में आयेगी और तुरंत बिजली बिलों में लगने वाले सरचार्ज एवं अधिभारों की समीक्षा कर वापसी के आदेश देगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version