March 19, 2025 5:28 pm

PM से मिलीं दिल्ली की CM :मोदी 8 मार्च को महिला सम्मान योजना लॉन्च कर सकते हैं ; आतिशी बोलीं- पहली मीटिंग में क्यों नहीं पास की

PM से मिलीं दिल्ली की CM :मोदी 8 मार्च को महिला सम्मान योजना लॉन्च

सोशल संवाद/डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के विकास को लेकर पार्टी मैनिफेस्टो और विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक CM ने महिला सम्मान योजना 8 मार्च से लागू करने की घोषणा की है। संभवत: PM के हाथों इसकी शुरुआत हो सकती है। इधर, दिल्ली में यमुना की सफाई का काम शुरू होने के बाद अब सड़कों पर पड़े कचरे को हटाने का काम शुरू हो गया है। CM रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को PWD और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। उन्होंने अफसरों से साफ पानी की सप्लाई, सड़कों की स्थिति और बिजली ठीक करने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़े : सी.ए.जी. रिपोर्ट का प्रस्ताव पारित कर भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस का संकल्प दर्शाया है – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

वहीं, दिल्ली की पूर्व CM आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चिट्‌ठी लिखकर मिलने का समय मांगा है। आतिशी ने पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव के दौरान महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन कैबिनेट की पहली मीटिंग में इस पर फैसला क्यों नहीं लिया गया।

आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 31 जनवरी को द्वारका में एक चुनावी रैली में दिल्ली की माताओं-बहनों से वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में सम्मान योजना पर मुहर लगाई जाएगी। महिलाएं खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। भाजपा ने कहा है कि 8 मार्च से योजना लागू की जाएगी।

विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से, लवली प्रोटेम स्पीकर होंगे

दिल्ली में विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा और 27 फरवरी तक चलेगा। भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है। वे निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का भी चुनाव होगा। भाजपा की ओर से विजेंद्र गुप्ता का स्पीकर बनना तय माना जा रहा है। डिप्टी स्पीकर के लिए मोहन सिंह बिष्ट का नाम चर्चा में है।

गुप्ता ने बताया कि इस सत्र में 25 फरवरी को CAG की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि AAP सरकार की गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने