छठ के बाद स्वच्छता अभियान में उतरीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, मुनक नहर घाट पर किया श्रमदान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Delhi CM Rekha Gupta Cleanliness Drive

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली: छठ महापर्व के बाद दिल्ली में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुनक नहर घाट पर खुद पानी में उतरकर सफाई अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में निगम पार्षद डॉ. अमित नागपाल समेत कई जनप्रतिनिधियों, कलाकारों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े : राहुल गांधी बोले- भारत आर्थिक आपदा के करीब, बेरोजगारी और रोजगार पर मोदी सरकार को घेरा

Sunrise Enclave

इस स्वच्छता अभियान में अभिनेता जैकी श्रॉफ, अभिनेत्री ईशा गुप्ता, गायक स्टेबिन बेन और बिस्मिल भी शामिल हुए। इसके अलावा मॉडर्न स्कूल के बच्चों, स्कूल की प्रिंसिपल अलका कपूर और बड़ी संख्या में दिल्लीवासियों ने भी सफाई अभियान में श्रमदान किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद संभाली सफाई की कमान

मुनक नहर घाट पर आयोजित इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वयं पानी में उतरकर सफाई की। उनके इस कदम को स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। निगम पार्षद डॉ. अमित नागपाल ने भी अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके साथ इस स्वच्छता अभियान में श्रमदान करने का अवसर मिलना गौरव की बात है।

छठ घाटों की स्वच्छता का दिया संदेश

डॉ. अमित नागपाल ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान मुनक नहर घाट आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना था। अब उसी घाट पर स्वच्छता का संकल्प लेकर लोगों ने एक बार फिर सामूहिक भागीदारी दिखाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि खुद आगे आकर श्रमदान करते हैं, तो इससे आम लोगों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरणा मिलती है।

कलाकारों और बच्चों ने भी लिया हिस्सा

अभियान में फिल्म और संगीत जगत की हस्तियों के साथ स्कूली बच्चों की भागीदारी भी देखने को मिली। जैकी श्रॉफ, ईशा गुप्ता और स्टेबिन बेन समेत अन्य लोगों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर लोगों को सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का संदेश दिया।

इस अभियान के माध्यम से छठ महापर्व के बाद घाटों की सफाई और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---