---Advertisement---

प्रदूषित यमुना पर दिल्ली उच्च न्यायालय की चिंता और डुबकी न लगाने के आदेश ने आतिशी सरकार के झूठ और विफलताओं को उजागर कर दिया है- देवेन्द्र यादव

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
यमुना पर दिल्ली उच्च न्यायालय की चिंता और डुबकी न लगाने के आदेश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली :  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि पवित्र यमुना को प्रदूषित और जहरीले जल वाली यमुना बनाने में सफल केजरीवाल की दिल्ली सरकार की विफलताओं पर दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने यमुना में अमोनिया का अत्यधिक स्तर के कारण प्रदूषित यमुना में छठ श्रद्धालुओं को सीधे तौर पूजा करने की अनुमति न देकर चिंता व्यक्त की है। उन्हांने कहा कि दिल्ली कांग्रेस प्रदूषित यमुना में बढ़ते अमोनिया के स्तर पर चिंता जताई थी परंतु आतिशी सरकार लगातार कहती आ रही है कि सब कुछ ठीक कर लेंगे। आम आदमी पार्टी सरकार को दिल्लीवालों के स्वास्थ्य की कोई चिंता नही है, जबकि मुख्य न्यायाधीश ने यमुना को अत्यंत प्रदूषित नदी बताया है।

यह भी पढ़े : विधायक के रूप में नहीं, सेवक के रूप में 24 घंटे पोटका के जनता के लिए उपलब्ध रहूंगी – मीरा मुंडा

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग उच्च न्यायालय द्वारा गीता कॉलोनी स्थित यमुना नदी तट पर छठ घाट मौजूद गंदगी और विषैले जल को देखते हुए श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने की अनुमति नही दी, जबकि दिल्ली सरकार के वकील ने भी प्रदूषित यमुना की वास्तविकता से अवगत कराकर कहा कि अगर यमुना में पूजा करने की अनुमति गई तो निश्चित ही वो बीमार पड़ सकते है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि आतिशी सरकार आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक जमीन तलाशने में व्यस्त होने और आरोप प्रत्यारोप की राजनीति के कारण पूर्वाचंल श्रद्धालुओं के लिए यमुना में हरियाणा सरकार से पानी छोड़ने का अनुरोध तक नही किया जबकि कांग्रेस शासन के समय छठ से तीन दिन पहले पानी छोड़ दिया जाता था।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार का दावा कि छठ पूजा के लिए 1000 घाट निर्धारित किए है, आज छठ पर्व के पहले दिन पूरी तरह खोखला साबित हुआ। सरकार ने यमुना के घाटों की सफाई तो क्या जनसुविधाएँ और सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नही की है जिसके कारण लाखों श्रद्धालु आम आदमी पार्टी की छठ तैयारियों से आश्वस्त दिखाई दिए। घाटों पर श्रद्धालु गंदगी और प्रदूषित जल में आस्था के पर्व छठ का पूजन करने को मजबूर हैं।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में जल प्रदूषण के साथ वायु प्रदूषण के गंभीर रुप ले रहा है और अधिकतर हॉट स्पॉट गंभीर प्रदूषण लगभग 400 एक्यूआई अंकित हो रहा है। आनंद विहार में 457, अलीपुर में 389, वजीरपुर में 437, जहांगीरपुरी में 440 और पंजाबी बाग में 403 एक्यूआई दर्ज किया गया। गोपाल राय दावा कर रहे है कि एंटी स्मॉग गन से छिड़काव किया जा रहा है लेकिन आनन्द विहा, विवेक विहार, इंडिया गेट सहित कई इलाकों में 500 मीटर दूर तक दिखना मुश्किल हो रहा है। लोग आंखों में जलन और सांस लेने में भी तकलीफ महसूस कर रहे है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी (सीआरईए) के विश्लेषण में दिल्ली को देश का सबसे प्रदूषित शहर घोषित करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के लिए यह दोहरी मार है, जो हर मौके को इवेंट बनाकर पेश करने का कोई मौका नही छोड़ते है। सीआरईए की रिपोर्ट से केजरीवाल के भ्रष्ट इतिहास में एक और काला धब्बा जुड़ गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---