Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दिल्ली के माननीय उपराज्पयाल तरनजीत सिंह संधू ने विकासपुरी में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया, दिल्ली में नागरिक-केंद्रित सेवा को और मजबूती मिली

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिल्ली के माननीय उपराज्पयाल तरनजीत सिंह संधू ने विकासपुरी में आधार सेवा केंद्र
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली के माननीय उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज वेस्ट दिल्ली के विकासपुरी में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। यह पहल राजधानी दिल्ली में नागरिकों पर केंद्रित सेवा वितरण को और ज्यादा मजबूत करने और डिजिटल गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़े : 28 घाटों पर एक साथ चला ‘मां यमुना तट स्वच्छता अभियान’, हजारों नागरिकों ने निभाया स्वच्छ यमुना का संकल्प

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस मौके पर दिल्ली के परिवहन, स्वास्थ्य और आईटी मंत्री और विकासपुरी के विधायक डॉक्टर पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही वेस्ट दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत, वेस्ट दिल्ली के जिलाधिकारी, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के वरिष्ठ अधिकारी, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए माननीय उप-राज्यपाल महोदय ने पिछले एक दशक में भारत के गवर्नेंस इकोसिस्टम में आधार की परिवर्तनकारी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी पर आधारित सुधारों ने गवर्नेंस को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुलभ बनाकर सार्वजनिक सेवा वितरण में महत्वपूर्ण सुधार किया है।

माननीय उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आगे कहा कि आधार अब सिर्फ एक डिजिटल पहचान प्लेटफ़ॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रमुख स्तंभों में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि आधार से सीधे फायदे पहुंचाने (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफ़र) में बेहद आसानी होती है जो वित्तीय समावेश को मजबूत बनाता है। साथ ही नागरिकों और संस्थाओं के बीच एक मजबूत स्तंभ बनाकर बड़े पैमाने पर गवर्नेंस के बेहतर नतीजे सुनिश्चित करता है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन का जिक्र करते हुए माननीय उप-राज्यपाल ने कहा कि आधार, ई-केवाईसी (e-KYC) और अन्य डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म ने कागज़ी कार्रवाई की जटिलताओं को बेहद कम किया है और साथ ही पारदर्शिता के साथ जनता का भरोसा भी बढ़ाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आधार ने एक ऐसा साझा डिजिटल आधार की नींव को तैयार किया है, जिससे भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश में सेवाओं को कुशलतापूर्वक पहुंचाना संभव हो पाया है।

माननीय उप-राज्यपाल महोदय ने आगे कहा कि जैसे-जैसे राजधानी दिल्ली का विस्तार हो रहा है, सार्वजनिक सेवाओं में दक्षता और पारदर्शिता को लेकर लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ रही है। ऐसे में विकासपुरी आधार सेवा केंद्र दिल्ली के नागरिक सेवा ढांचे में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बच्चों के बायोमेट्रिक विवरण समय पर अपडेट कराने के महत्व पर भी बल दिया, ताकि भविष्य में प्रमाणीकरण संबंधी किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।

इस अवसर पर दिल्ली के माननीय परिवहन, स्वास्थ्य और IT मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हाल ही में शुरू हुए आधार सेवा केंद्र से वेस्ट दिल्ली और आस-पास के पूरे इलाकों के नागरिकों को आधार से जुड़ी सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी, जिससे लोगों को बहुत ज्यादा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि विकासपुरी केंद्र के शुरू होने से नागरिकों को आधार एनरोलमेंट, अपडेट और उससे जुड़ी अन्य दूसरी सेवाओं के लिए इंद्रलोक, प्रगति मैदान और ऐसी ही दूरस्त केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने नागरिक-केंद्रित सेवाओं के विस्तार और डिजिटल गवर्नेंस तक पहुंच बढ़ाने के लिए UIDAI के प्रयासों की जमकर सराहना की।

डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने आगे कहा कि आधार जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और स्वास्थ्य क्षेत्र में आधार रजिस्ट्रेशन यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी पात्र नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित नहीं रहे। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार के गठन के बाद हजारों परिवारों को आधार कार्ड से जुड़े आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से कैशलेस इलाज का लाभ मिला है, जिससे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच और अधिक सुगम हुई है।

कैबिनेट मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने आगे कहा कि आधार कई तरह की सरकारी योजनाओं और नागरिकों के लिए सेवाओं का जरिया बन गया है। उन्होंने बताया कि अब MCD और NDMC संस्थानों में आधार एनरोलमेंट की सुविधाओं को जन्म पंजीकरण सेवाओं के साथ आधार नामांकन सुविधा को जोड़ा जा रहा है, जिससे नवजात बच्चों का जन्म पंजीकरण के समय ही आधार के लिए एनरोलमेंट हो रहा है। इस पहल से बच्चों को जीवन की शुरुआत से ही स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न लाभ मिल सकेंगे।

बायोमेट्रिक अपडेट के महत्व पर ज़ोर देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने माता-पिता और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के आधार विवरण को समय पर अपडेट करवाना जरूर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह पहल बच्चों के लिए भविष्य में शिक्षा, वित्तीय और कल्याणकारी लाभों तक बिना किसी रुकावट के पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

डिजिटल गवर्नेंस के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए  डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी-आधारित सार्वजनिक सेवाएं भविष्य की जरूरत हैं और दिल्ली सरकार नागरिकों की सुविधा को केंद्र में रखकर एक डिजिटल रूप से सशक्त इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विकासपुरी आधार सेवा केंद्र की स्थापना यूआईडीएआई के आधार सेवा केंद्र विस्तार कार्यक्रम के दूसरे चरण के अंतर्गत की गई है। इसके उद्घाटन के साथ ही राजधानी दिल्ली में अब छह आधार सेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिससे आधार एनरोलमेंट, डेमोग्राफिक अपडेट और बायोमेट्रिक सेवाओं तक पहुंच और बेहतर हो गई है।

यूआईडीएआई अधिकारियों ने बताया कि ये सेंटर रोजाना हजारों नागरिकों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और राजधानी में आधार से जुड़ी सेवाओं तक लोगों की पहुंच में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अधिकारियों ने 5 से 17 साल तक के बच्चों के लिए चलाए जा रहे बायोमेट्रिक अपडेट कैंपेन की सफलता का भी ज़िक्र किया, इसके तहत सितंबर 2025 से लेकर अब तक राजधानी दिल्ली में 4.5 लाख से ज़्यादा बच्चे अपने बायोमेट्रिक्स विवरण अपडेट करवा चुके हैं।

यूआईडीएआई के अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि 0-5 साल तक उम्र के बच्चों के लिए बाल आधार कवरेज बढ़ाने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए दिल्ली के सभी आधार सेवा केंद्रों पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि सेंट्रल दिल्ली और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में दो नए आधार सेवा केंद्रों की स्थापना की योजना अंतिम चरण में है, जिससे राजधानी दिल्ली में आधार पंजीकरण सेवाएं और बेहतर होंगी।

विकासपुरी आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन यूआईडीएआई (UIDAI) और हमारी सरकार की उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके माध्यम से सरल, सुरक्षित, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही  दिल्ली के डिजिटल गवर्नेंस ढांचे को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator