बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, आज से इन राज्‍यों में दिखेगा असर

By Riya Kumari

Published :

Follow
बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, आज से इन राज्‍यों में दिखेगा असर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 17 किमी/घंटा की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ‘डीप डिप्रेशन’ में बदलने की बहुत संभावना है।

यह भी पढे : दस साल तक जेल काटना जमानत का आधार नहीं : हाईकोर्ट

पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके 23 सितंबर 2026 की रात 11:30 बजे से 24 सितंबर 2026 की सुबह 2:30 बजे के बीच विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तटों को ‘डीप डिप्रेशन’ के रूप में पार करने की बहुत संभावना है। इसकी वजह से कई राज्‍यों में अत्‍यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर झारखंड, बिहार, बंगाल,  ओड़िसा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में देखने को मिलेगा। इधर कोल्हान समेत झारखंड के कई जिलों में जमकर बारिश होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version