Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

‘ढाई किलो का हाथ’ फिर गूंजा… बिहार में सनी देओल ने बोला अपना आइकॉनिक डायलॉग, फैंस ने पूरा किया संवाद

By Sanjana Das

Published :

Follow
'ढाई किलो का हाथ' फिर गूंजा... बिहार में सनी देओल ने बोला अपना आइकॉनिक डायलॉग, फैंस ने पूरा किया संवाद
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में वह अपने बेटे करण देओल के साथ बिहार पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे।

यह भी पढ़ो :विजय सेतुपति ने कैमियो रोल से बनाई दूरी, बोले- ‘हीरो वाली फिल्मों पर पड़ता है असर’

प्रेस मीट के दौरान एक ऐसा पल आया, जिसने वहां मौजूद लोगों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। सनी देओल ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘घातक’ का मशहूर डायलॉग सुनाना शुरू किया और देखते ही देखते पूरा हॉल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। खास बात यह रही कि सनी देओल के रुकते ही फैंस खुद उनका डायलॉग पूरा करने लगे।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम के दौरान सनी देओल ने कहा, “सातों को साथ मारूंगा… एक साथ मारूंगा… घर में घुसकर मारूंगा…” और उनके बोलते ही दर्शकों ने पूरे जोश के साथ आगे की लाइनें दोहराईं। यह नजारा देखने लायक था।सनी देओल ने इस खास पल का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फैंस का उत्साह साफ देखा जा सकता है।

इस दौरान उनके साथ बेटे करण देओल भी मौजूद रहे। फिल्म ‘बटवारा 1947’ में करण, सनी देओल के बेटे का किरदार निभा रहे हैं। पिता-पुत्र की इस जोड़ी को देखने के लिए भी फैंस में खासा उत्साह देखने को मिला।

फिल्म की रिलीज से पहले प्रमोशन के दौरान सनी देओल का पुराना दमदार अंदाज एक बार फिर देखने को मिला। यही वजह है कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और फैंस एक बार फिर उनके आइकॉनिक डायलॉग का लुत्फ उठा रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator