Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

विजय सेतुपति ने कैमियो रोल से बनाई दूरी, बोले- ‘हीरो वाली फिल्मों पर पड़ता है असर’

By Riya Kumari

Published :

Follow
विजय सेतुपति ने कैमियो रोल से बनाई दूरी, बोले- 'हीरो वाली फिल्मों पर पड़ता है असर'
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : दक्षिण भारतीय सिनेमा के दमदार अभिनेता विजय सेतुपति ने खुलासा किया है कि उन्होंने अब फिल्मों में कैमियो (विशेष उपस्थिति) करना लगभग बंद कर दिया है। अभिनेता का कहना है कि छोटे रोल करने से उनके मुख्य किरदार वाली फिल्मों पर असर पड़ता है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि ‘जेलर 2’ के लिए उन्होंने सिर्फ सुपरस्टार रजनीकांत के सम्मान में अपने इस नियम को तोड़ा है।

यह भी पढे : टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराई शिकायत, घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के लगाए गंभीर आरोप

‘कैमियो से मेरी हीरो वाली फिल्मों पर असर पड़ता है’

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विजय सेतुपति ने कहा कि उन्होंने कैमियो रोल स्वीकार करना लगभग बंद कर दिया है। उनके अनुसार, कई फिल्मों में उनकी छोटी-सी मौजूदगी का इस्तेमाल प्रमोशन के लिए किया जाता है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं और इसका प्रभाव उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्मों पर भी पड़ता है।

रजनीकांत के लिए बनाया अपवाद

विजय सेतुपति ने कहा कि ‘जेलर 2’ इकलौती फिल्म है, जिसके लिए उन्होंने अपना फैसला बदला। उन्होंने बताया कि यह कैमियो उन्होंने सिर्फ रजनीकांत के प्रति सम्मान और स्नेह की वजह से किया। अभिनेता ने कहा कि जब फिल्म में रजनीकांत जैसे सुपरस्टार हों, तो पूरा ध्यान उन्हीं पर रहता है और उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं होती।

चुनिंदा फिल्मों पर कर रहे हैं फोकस

विजय सेतुपति पिछले कुछ वर्षों से अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। अब वह ऐसे प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देना चाहते हैं, जिनमें उनकी भूमिका कहानी के केंद्र में हो। उनका मानना है कि सोच-समझकर फिल्में चुनना उनके करियर के लिए बेहतर होगा।

फैंस ने फैसले का किया स्वागत

विजय सेतुपति के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी स्पष्ट सोच की सराहना की। कई लोगों का मानना है कि अभिनेता को अब मजबूत मुख्य भूमिकाओं पर ही ध्यान देना चाहिए, जबकि कुछ फैंस ‘जेलर 2’ में उनके कैमियो को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator