Dr Abhishek Child Care

MS Dhoni Retirement: धोनी ने अचानक दिया संन्यास का संकेत, कहा- यह मेरे करियर का आखिरी दौर हैं

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को खेले गए IPL मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ इस IPL मैच में धमाकेदार जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने एक बयान से क्रिकेट जगत में तूफान मचा दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2023 के बाद संन्यास के संकेत दे दिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए ये बहुत बुरी खबर है।

41 साल के धोनी ने खुद स्वीकार किया कि वह अपने करियर के आखिरी दौर का आनंद लेना चाहते हैं। ऐसी कई अटकलें हैं कि धोनी का मौजूदा सीजन आखिरी है और आईपीएल 2023 के बाद उनके संन्यास की घोषणा करने की उम्मीद है। धोनी ने कहा, ”चाहे मैं जितना भी लंबा खेलूं, लेकिन यह मेरे करियर का आखिरी चरण है। इसका लुत्फ उठाना जरूरी है। दो साल बाद प्रशंसकों को यहां आकर देखने का मौका मिला है। यहां आकर अच्छा लग रहा है। दर्शकों ने हमें बहुत प्यार और स्नेह दिया है।”


इसके साथ ही धोनी ने जीत के बाद अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग को लेकर भी जवाब दिए। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी करने के लिए पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे हैं, लेकिन कोई शिकायत नहीं है। आपको बता दें कि चेन्नई के कप्तान ने इस सीजन में आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी की है और दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने छह मैचों की चार पारियों में उन्होंने 59 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का औसत 59 और स्ट्राइक रेट 210.71 का रहा है। उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version