Image Slider
Dr Abhishek Child Care
Puja Swite Advertisement

जयराम महतो बनाम पुलिस एसोसिएशन विवाद गहराया, माफी मांगने से विधायक का इनकार; बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

By Sanjana Das

Published :

Follow
जयराम महतो बनाम पुलिस एसोसिएशन विवाद गहराया, माफी मांगने से विधायक का इनकार; बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो और पुलिस एसोसिएशन के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित अभद्र व्यवहार और वायरल ऑडियो को लेकर पुलिस एसोसिएशन ने विधायक से माफी मांगने की मांग की है। वहीं, जयराम महतो ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़ो : पुरी में समुद्र किनारे बनेगा झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ रुपये होंगे खर्च; CM हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

दरअसल, बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ जयराम महतो की बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर विधायक पर कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल और धमकी देने के आरोप लगे। मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है। हालांकि, जयराम महतो ने वायरल ऑडियो को एडिटेड बताते हुए आरोपों को खारिज किया है।

पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा

विवाद बढ़ने के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एसोसिएशन की ओर से विधायक से माफी मांगने और कार्रवाई की मांग की गई। गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

जयराम महतो ने कहा- माफी नहीं मांगूंगा

जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन की मांग को खारिज करते हुए कहा कि वह किसी भी दबाव में माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई थाने, अंचल और प्रखंड स्तर पर कथित भ्रष्टाचार और आम लोगों की समस्याओं को लेकर जारी रहेगी।

विधायक ने दावा किया कि यह विवाद एक स्थानीय व्यक्ति गणेश दास से जुड़े मामले के बाद शुरू हुआ। उनका आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ उनके समर्थक थाने पहुंचे थे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

JMM और BJP नेताओं के समर्थन का दावा

जयराम महतो ने दावा किया कि उन्हें सत्ता पक्ष JMM और विपक्ष BJP, दोनों तरफ के नेताओं का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कई मौजूदा और पूर्व विधायकों ने उन्हें संदेश भेजकर उनके रुख का समर्थन किया है। हालांकि, यह जयराम महतो का दावा है।

फिलहाल विधायक और पुलिस एसोसिएशन के बीच बढ़ते विवाद ने झारखंड की राजनीति और पुलिस महकमे में चर्चा तेज कर दी है। मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---