हिन्दू उत्सव समिति ओर उम्मीद एक अभियान के द्वारा आयोजित दोमुहानी संगम महोत्सव

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
हिन्दू उत्सव समिति ओर उम्मीद एक अभियान के द्वारा आयोजित दोमुहानी संगम महोत्सव

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : हिन्दू उत्सव समिति ओर उम्मीद एक अभियान के द्वारा आयोजित लौह नगरी जमशेदपुर के लोगो के लिये श्रद्धा का पर्याय *”दोमुहानी संगम  महोत्सव” कल होगा । भव्य गंगा आरती का भव्य उद्घाटन प्रथम दिन किया गया, सोनारी स्थित दोमुहानी संगम स्थल पर दिनांक 13.01.2025 को उद्घाटन कार्यक्रम किया गया किया गया । इस दो दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन आज विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम के साथ पर्यावरण गोष्ठी भी सम्पन्न हुई।  इस कार्यक्रम का प्रारंभ छात्रों द्वारा नृत्य प्रस्तुति एवं गणेश वंदना के द्वारा किया गया ।

यह भी पढ़े : अधिवक्ता परिषद जमशेदपुर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

पर्यावरणविदों द्वारा पर्यावरण गोष्ठी हुई आयोजित: दोमुहानी संगम महोत्सव के आयोजन के प्रथम दिन देश के जाने माने पर्यावरणविद डॉ दिनेश मिश्र के संबोधन के साथ पर्यावरण विचार गोष्ठी प्रारंभ हुई जहां सुवर्णरेखा नदी की वर्तमान स्थिति एवं इसके इतिहास संबंधी महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी उपस्थित श्रोताओं को दी गई। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि विश्व की समस्त नदियां हमारी माताएं है परंतु वर्तमान में हम अपनी इस माता पर कई प्रकार के अत्याचार कर रहे है जो कि निश्चित ही हमारे भविष्य पर प्रभाव डालने का कार्य करेगी।

पर्यावरणविद ओर सेंट्रल यूनिवर्सिटी की प्रोफेशर डॉ. कविता परमार जी मे कैसे नदी को स्वक्छ रखा जाए और पर्यावरण को कैसे संरक्षित किया जाए इसपर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि नदियों को गंदा करना एक पाप के बराबर है ,हम कूड़ा करकट नदी में डालकर इसे गंदा करते है और माँ भी बोलते है ,इसलिए जिसे माँ मानते है उसे गंदा न करें और घर मे जो भी प्लास्टिक उसे बोटल में रखें ताकि प्लास्टिक ओर पन्नियों से जो गुलनशील नही है इससे पर्यावरण दूषित न हो ।

दस स्कूलों के बच्चो ने चित्रांकन प्रतियोगिता में लिया हिस्सा: महोत्सव के प्रथम दिन स्कूली छात्राओं के बीच पर्यावरण विषय पर ही चित्रांकन प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन भी किया गया । इस प्रतियोगिता का परिणाम महोत्सव के दूसरे और अंतिम दिन 14 जनवरी को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शामिल 20 प्रतिभागियों ने विभिन्न चित्रांकनो के माध्यम से पर्यावरण और नदी महत्व को दर्शाया

सांस्कृतिक नृत्य व भजन संध्या का आयोजन: दोमुहानी संगम महोत्सव के प्रथम दिन जमशेदपुर के लोकप्रिय कलाकार “दुलरुआ” द्वारा शानदार सांस्कृतिक गीत और संगीत की प्रस्तुति की गई ।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोगो में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह जी, राजेश जी बम,हिन्दू उत्सव के अध्यक्ष रवि सिंह जी, सुखदेव जी,नवनीत सिंह जी, अभिमन्यु सिंह जी, अविनाश सिंह जी, धीरज सिंह जी , अभिषेक जी, हेमंत जी, इंद्रजीत सिंह जी, रविशंकर पांडेय जी, अनंत पांडेय जी, साजिश ठाकुर जी, चंदन ठाकुर जी, पीयूष पराशर,अश्वनी जी,सतबीर सिंह सोमू जी,विपुल पांडेय जी ,अरविंदर कौर,संतोषी साहू,दुर्गा साहू जी,पूजा जी,इंद्रजीत जी उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---