Dr Abhishek Child Care

क्या आपको भी रात को नींद नही आती

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून की नींद खो सी गई है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, एक अच्छे शरीर के लिए अच्छी नींद लेना काफी जरूरी होता है खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते लोगों को ठीक से नींद नहीं आती है. जिसका उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. आज हम आपको बताएंगे कि आप अच्छी नींद के लिए क्या उपाय अपनाएं, जिससे आपको रात में ठीक से नींद आए.

आपको ठीक से नींद नहीं आ रही है तो आपको सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी से नहाना चाहिए. ऐसा करने से मांसपेशियों को काफी आराम मिलता है. अच्छी नींद के लिए कई तरह के व्यायाम हैं. सोने से 3 घंटे पहले अगर इन व्यायाम को हल्का-फुल्का कर लिया जाए तो इससे नींद अच्छी आती है. रात में नींद तभी अच्छी आती है, जब आपका माइंड दिन भर से फ्रेश रहता है इसके लिए आपको दिन में करीब 10 से 20 मिनट के लिए सो लेना चाहिए.

ज्यादातर लोगों के दिमाग में कुछ ना कुछ हमेशा चलता रहता है, जिसकी वजह से लोगों को ठीक से नींद नहीं आती है. अच्छी नींद के लिए इंसान को अपने दिमाग को कुछ समय के लिए रिलैक्स देना चाहिए.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version