सोशल संवाद / जमशेदपुर: छठ महापर्व के अवसर पर शुभम राज फैंस क्लब की ओर से 14 नवंबर को 501 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ पूजा सामग्री के रूप में सूप और सारी सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य उन महिलाओं की मदद करना है, जो आर्थिक तंगी के कारण छठ महापर्व करने में असमर्थ रहती हैं, जबकि उनके मन में इस पावन पर्व को करने की गहरी इच्छा होती है।
यह भी पढ़े : जमशेदपुर: टाटा जू की तीनों बाघ शाविकाओं को मिले नाम, अवनि, कायरा और शक्ति के नाम से होंगी पहचान
क्लब के शुभम राज ने बताया कि संस्था पिछले सात वर्षों से लगातार समाजसेवा के कार्यों में जुटी हुई है। हर वर्ष छठ पर्व के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को पूजा सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान सूर्य की आराधना कर सकें।
उन्होंने कहा कि छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और सामाजिक एकता का प्रतीक है। आर्थिक अभाव के कारण किसी भी महिला की छठ पूजा करने की इच्छा अधूरी न रहे, इसी उद्देश्य से क्लब द्वारा यह सेवा कार्य किया जा रहा है। संस्था आगे भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखेगी।











