Dr Abhishek Child Care

डॉ0 परितोष की लंबी लड़ाई ने जीता चुनावी वादा ; बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में मिली स्वीकृति पत्र, जनता ने जताया आभार..

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद जमशेदपुर : इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ परितोष सिंह ने कहा की गोविंदपुर मुख्य सड़क सहित 14 सड़को की स्थिति अत्यंत जर्जर थी, जनता नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर थे। इससे लगभग 1 लाख लोग प्रभावित थे। मैं इन्हीं  मुद्दे के साथ चुनाव में उतरा थाऔर जनता ने भारी मतों चुन मुझे अपनी सेवा का अवसर दिया।

विगत 6 माह से मैं इन सड़को के निर्माण के लिए संघर्षरत रहा और समय समय पर इस समस्या से माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता को अवगत करवाया। हमारे अनुरोध पर  माननीय बन्ना गुप्ता ने गोविंदपुर वासियों के नरकीय स्थिति को समझा और उन्होंने लगभग 5 करोड़ की लागत से 7.3 किलोमीटर सड़क निर्माण की अनुशंसा की जिसमे गोविंदपुर के विभिन्न इलाकों के 14 सड़के आती थी।ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा डी पी आर निर्माण कर

जिसकी जानकारी मिलने पर सैकड़ों लोग ढोल नगाड़े के साथ माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता जी के आवास पर पहुंचकर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया एवं उनका अभिनंदन किया। परितोष सिंह ने कहा की आज का दिन  गोविंदपुर के लिए ऐतिहासिक है। सड़क की जर्जर स्थिति के लिए लोग गोविंदपुर आना नहीं चाहते थे ।

माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने हमारी समस्याओं को गंभीरता से सुन कर हमारी मांगों को मांगते हुए आज जो इन सड़कों का निर्माण के लिए प्रयास किया है उसके लिए हम गोविंदपुर वासी आजीवन उनका आभारी रहेंगे, साथ ही साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी एवम गठबंधन के विधायक श्री मंगल कालिंदी जी को भी तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version