Dr Abhishek Child Care

वीणापाणि पाठशाला बारिडीह में चित्रांकन प्रतियोगिता हुई आयोजित

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर :  विधायक सरयू राय के विधानसभा कार्यालय बारिडीह में संचालित निशुल्क कोचिंग सेंटर “वीणापाणि पाठशाला” में सीट एंड ड्रॉ चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस आयोजन में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए और प्रतियोगी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया.

आपको बताते चलें कि यह प्रतियोगिता कक्षा 7,8 और 9 के विद्यार्थियों के बीच आयोजित कि गई. आयोजनकर्ता शिक्षक जगबंधु महतो (विज्ञान शिक्षक), पिंकी पांडेय (अंग्रेजी), दीपिका कुमारी (गणित शिक्षक) ने बताया की बच्चों ने काफी उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया और विभिन्न प्रकार के मनोरंजक और आकर्षक चित्र बनाए जिसके विजेता की घोषणा सोमवार को की जाएगी.

इस दौरान शिक्षकों ने बताया की हर 15 दिन में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी का आयोजन होता है, जिससे बच्चों के बौधिक के साथ शारीरिक विकास भी हो सके. वीणापाणि पाठशाला के देख-रेखकर्ता एसपी सिंह, अशोक कुमार, अमित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version