सोशल संवाद/डेस्क : कांग्रेस कार्यालय जगन्नाथपुर में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित दोरायबुरू,नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े : बकरीद पर शहर में 28 मई को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री
बैठक में जिलाध्यक्ष ने उपस्थित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की आवाज बनने के लिए विधानसभा कमेटी और प्रखंड कमेटी का विस्तार अविलंब कर लें ताकि जनता की समस्याओं का समाधान कर सके तत्पश्चात विधानसभा के सभी पंचायतों में मनरेगा मजदूरों के साथ संवाद कार्यक्रम करें कि किस तरह केंद्र सरकार ने मनरेगा कानून को कमजोर करने का काम किया है।
जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र सरकार पूरी तरह से तानाशाह हो चुकी है। देश में नीट का पेपर लीक हो रहा जिससे स्टूडेंट लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि से सभी खाद्य सामग्रियों के दामों में वृद्धि हो रही है जिसके कारण देश जनता आज परेशान है लेकिन कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के इस तानाशाही रवैया के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेगी और आनेवाले समय में सत्ता से भी उखाड़ फेंकने का काम करेगी। बैठक में युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुलज़ार अंसारी, कांग्रेस जिला महासचिव आफताब आलम,नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मामुर कासमी, प्रखंड उपाध्यक्ष लादु चांपिया, युवा कांग्रेस नेता नेता सलीम कुरैशी,करन तिरिया, दानिश अंसारी, अरमान नायक,जस्टिन पुरती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।










