Jharkhand Weather Update: झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand Weather Update: झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर कमजोर पड़ने के बाद भी मौसम पर दिखाई दे रहा है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने शनिवार, 21 नवंबर को उत्तर-पूर्वी झारखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढे : E-Way Bill क्या है? ₹50,000 से अधिक के सामान पर जानें GST के नियम, दस्तावेज और जरूरी जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

रांची में भी बारिश के आसार

राजधानी रांची में शनिवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रांची का अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम ठंड का एहसास बढ़ेगा।

22 नवंबर से कम होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 22 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। 23 नवंबर से मौसम साफ होने की संभावना है। वहीं, 24 और 25 नवंबर की सुबह रांची समेत कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version