सोशल संवाद/डेस्क : अगर आप अपने लिए हर महीने इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस का नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट सही रहेगा। इस स्कीम में 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है।
यह भी पढे : ज्यादा शक्कर-तेल वाली खाने-पीने की चीजों पर लगेगी चेतावनी:पैकेट पर रहेगा लाल रंग का षटकोण
इसके जरिए आप अपने लिए हर महीने 9,250 रुपए की इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। इस स्कीम में 5 साल के निवेश करना होता है।
सबसे पहले जानें पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम क्या है?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम अकाउंट भारत सरकार द्वारा समर्थित छोटी बचत योजना है। यह उन लोगों के लिए है जो पैसे सुरक्षित रखते हुए हर महीने निश्चित आय चाहते हैं। यह स्कीम खासकर रिटायर लोगों, बुजुर्गों और जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए फायदेमंद है। इसे एक तरह का टर्म डिपॉजिट कहा जा सकता है।
हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए
इस स्कीम में सालाना मिलने वाले ब्याज को 12 महीनों में बांट दिया जाता है और वह अमाउंट आपको हर महीने मिलता रहता है। अगर आप पैसा नहीं निकालते हैं तो यह पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में रहेगा। इस ब्याज पर अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलेगा। भुगतान केवल मूलधन पर ही होगा।
मान लीजिए आप इस योजना में 9 लाख रुपए का निवेश करते हैं तो अब आपको 7.4% सालाना ब्याज के हिसाब से सालाना 66 हजार 600 रुपए ब्याज मिलेगा। वहीं अगर आप इसमें जॉइंट अकाउंट के तहत 15 लाख का निवेश करते हैं तो आपको 1 लाख 11 हजार रुपए सालाना ब्याज मिलेगा। इसे 12 महीनों में बराबर बांटे तो आपको हर महीने 9,250 रुपए मिलेंगे। नोट: यह कैलकुलेशन अनुमानित है।
5 साल बाद जमा किया हुआ पैसा मिल जाएगा वापस
इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। स्कीम पूरी होने पर पूरी जमा पूंजी वापस मिलेगी। आप चाहें तो इसे फिर से इसी योजना में निवेश कर सकते हैं और मंथली आय जारी रख सकते हैं।









