Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर बनीं महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई, दमदार अंदाज में दिखी संघर्ष और जुनून की कहानी

By Riya Kumari

Published :

Follow
Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर बनीं महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई, दमदार अंदाज में दिखी संघर्ष और जुनून की कहानी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ (Eetha) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में उनके शानदार डांस, दमदार डायलॉग और जिंदगी के संघर्षों की झलक देखने को मिलती है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और यह 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढे : Ravi Kishan Karwa Chauth: पत्नी प्रीति के लिए रवि किशन ने भी रखा व्रत, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के घर मनाया त्योहार

लावणी के मंच से निजी जिंदगी के संघर्ष तक की कहानी

‘ईठा’ के ट्रेलर की शुरुआत श्रद्धा कपूर के पारंपरिक लावणी अंदाज में मंच पर शानदार डांस से होती है। दर्शकों की तालियों और संगीत के बीच उनका किरदार एक मशहूर कलाकार के रूप में दिखाई देता है। हालांकि, कहानी सिर्फ मंच की चमक-दमक तक सीमित नहीं है। ट्रेलर में विठाबाई की निजी जिंदगी, रिश्तों में मिले धोखे, मुश्किलों और अपने हुनर के प्रति उनके जुनून को भी दिखाया गया है।

एक संवाद में श्रद्धा का किरदार कहता है, “मेरा भरोसा ही मेरा घमंड था रे, जब वो टूट गया ना सब टूट गया।” यह डायलॉग उनके किरदार के भावनात्मक संघर्ष को दिखाता है।

दमदार डायलॉग ने खींचा ध्यान

ट्रेलर में एक और संवाद है, जिसमें कहा जाता है कि नाच के मुकाबले में तकदीर भी नहीं जीत सकती। इसके अलावा एक डायलॉग में विठाबाई कहती हैं कि अगर वह पड़े-पड़े मरेंगी तो बेचारी कहलाएंगी, लेकिन नाचते हुए मरेंगी तो मिसाल बन जाएंगी।

ट्रेलर में पारंपरिक नौवारी साड़ी को लेकर भी एक दृश्य दिखाया गया है, जहां विठाबाई इसे महाराष्ट्र की पहचान और गर्व से जोड़ती हैं।

रणदीप हुड्डा समेत ये कलाकार आएंगे नजर

फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है।

कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर?

विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा और लावणी कलाकारों में शामिल थीं। उन्होंने कम उम्र में ही लोककला के मंच पर अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी। उनका जीवन कला के प्रति समर्पण, संघर्ष और कठिन परिस्थितियों के बीच आगे बढ़ने की कहानी रहा।

‘ईठा’ के जरिए उनकी जिंदगी और महाराष्ट्र की लोककला परंपरा को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version