सोशल संवाद / डेस्क : Elvish Yadav Jiya Shankar Proposal : मशहूर यूट्यूबर और Bigg Boss OTT 2 के विजेता एल्विश यादव इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनका एक वायरल वीडियो, जिसमें वह टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर को घुटनों के बल बैठकर शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है।
यह भी पढे : Women’s Day 2026: OTT पर देखें महिला शक्ति दिखाने वाली ये दमदार फिल्में

शो के दौरान किया रोमांटिक प्रपोज
रिपोर्ट्स के अनुसार यह खास पल डेटिंग रियलिटी शो “Engaged Season 2” के एक एपिसोड में देखने को मिला। शो में एल्विश यादव ने अचानक घुटनों के बल बैठकर जिया शंकर से पूछा “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” इस पर जिया ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और माहौल काफी रोमांटिक हो गया।
जिया शंकर का जवाब भी हुआ वायरल
वीडियो में जिया शंकर एल्विश के प्रपोजल पर मुस्कुराते हुए “आई लव यू” कहती नजर आती हैं, जिसके बाद सेट पर मौजूद लोग भी तालियां बजाने लगते हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रही है और फैंस दोनों की जोड़ी को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

क्या सच में शादी करने वाले हैं Elvish और जिया?
हालांकि अभी तक दोनों की ओर से किसी भी रिश्ते या शादी को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रोमांटिक सीन शो का हिस्सा भी हो सकता है या फिर मनोरंजन के लिए किया गया मज़ेदार मोमेंट।
बिग बॉस ओटीटी 2 से बढ़ी थी पहचान
एल्विश यादव और जिया शंकर पहले Bigg Boss OTT 2 में साथ नजर आ चुके हैं। उसी शो के बाद दोनों की दोस्ती और केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था, जिसके चलते अब दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है।










