सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूजा के दौरान खाद्य सुरक्षा को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। गुरुवार को एसीएमओ डॉ. एके सिन्हा के नेतृत्व में साकची के होटल केनेलाइट और आहार में औचक जांच अभियान चलाया गया। होटल आहार के किचन में गंदगी मिली और पनीर एवं मसाला में मिलावट के संदेह पर सैंपल लिया गया।
दूसरी ओर, होटल केनेलाइट की जांच में फ्रीजर से एक्सपायरी चिकन और ग्रेवी बरामद हुआ।
यह भी पढ़े : L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, DC राजीव रंजन और टाटा स्टील VP डीबी सुंदररामम रहे मौजूद
जिला स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ ने बताया कि होटल केनेलाइट के चिकन और ग्रेवी को डस्टबिन में डलवा दिया गया और भविष्य में तैयार खाद्य सामग्री को ज्यादा दिन तक फ्रीजर में नहीं रखने का आदेश दिया गया। वहीं, होटल आहार पर जुर्माना का आदेश हुआ है, जो 10 हजार तक होगा। एसीएमओ ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में अन्य टीम भी जांच कर रही है।











