सोशल संवाद/डेस्क : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर (झारखंड) ने जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के 29 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और मांगे गए दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी, डिमांड ड्राफ्ट के साथ तय पते पर डाक एवं ई-मेल से भेज दें। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 06 अगस्त 2026 है।

यह भी पढे : नर्सिंग ऑफिसर की बंपर भर्तियां
- योग्यता :
- एमबीबीएस की डिग्री हो।
- साथ ही मेडिकल काउंसिल/स्टेट मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण आवश्यक है।
- वेतनमान :
- 56,100 रुपये।
- आयु सीमा :
- अधिकतम 33 वर्ष हो।
- चयन प्रक्रिया :
- शॉर्टलिस्टिंग।
- लिखित परीक्षा / साक्षात्कार।
- दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन होगा।
- आवेदन शुल्क :
- 3000 रुपये।
- ओबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रुपये।
- एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
- भुगतान डिमांड ड्राफ्ट से होगा।
- वेबसाइट :
- aiimsdeoghar.edu.in
- इस मेल आईडी पर भेजें आवेदन :
- आवेदन भेजने का पता :
- रजिस्ट्रार कार्यालय, चौथी मंजिल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, देवीपुर, स्थायी कैम्पस, देवघर (झारखंड)-814152









