Responsive Full Width Slider

नर्सिंग ऑफिसर की बंपर भर्तियां

By Riya Kumari

Published :

Follow
नर्सिंग ऑफिसर की बंपर भर्तियां

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर के 2218 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां विभिन्न एम्स एवं केंद्रीय चिकित्सा संस्थानों में की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 13 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढे : स्वास्थ्य विभाग ने 72 डॉक्टरों, 17 मेडिकल शिक्षकों और 24 डेंटिस्टों की नई पदस्थापना की घोषणा की

योग्यता :

  • बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग / बीएससी नर्सिंग / बीएससी (पोस्ट-सर्टिफिकेट) / पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री हो।
  • या 12वीं पास हो।
  • जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा हो।
  • 50 बिस्तर वाले अस्पताल में दो वर्ष का कार्यानुभव हो।
  • राज्य/भारतीय नर्सिंग काउंसिल के साथ नर्स एंड मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड हो।

वेतन :

  • 44,900 से 1,42,400 रुपये।

आवेदन शुल्क :

  • 3000 रुपये।
  • एससी / एसटी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 2400 रुपये।
  • दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
  • भुगतान ऑनलाइन होगा।

आयु सीमा :

  • न्यूनतम 18 और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो।
  • आयु सीमा की गणना 13 अगस्त 2026 को आधार मानकर होगी।

इन संस्थानों में होंगी भर्तियां :

  • एम्स रायबरेली
  • ईएसआईसी, नई दिल्ली
  • टीबी और श्वसन रोग संस्थान
  • सफदरजंग अस्पताल
  • डॉ. आरएमएल अस्पताल आदि।

चयन प्रक्रिया :

  • ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन होगा।

आवेदन प्रक्रिया :

  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली की वेबसाइट
    www.aiimsexams.ac.in पर लॉगइन करें।
  • होमपेज पर ‘Recruitment’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • खुलने वाले पेज पर Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET) विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए वाले पेज पर भर्ती से संबंधित चार नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से सबसे ऊपर Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET-11) के आगे व्यू डिटेल्स पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर एडवर्टाइजमेंट विकल्प पर क्लिक करें।
  • नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ डानलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।
  • आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और क्रिएट ए न्यू अकाउंट्स विकल्प पर क्लिक कर आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---