विश्व आदिवासी दिवस पर रिचीतुका में फुटबॉल प्रतियोगिता, एपीसी रिचीतुका बनी विजेता

By Sanjana Das

Published :

Follow
विश्व आदिवासी दिवस पर रिचीतुका में फुटबॉल प्रतियोगिता, एपीसी रिचीतुका बनी विजेता

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /राजनगर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी प्रगति क्लब की ओर से राजनगर प्रखंड के रिचीतुका गांव में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला एके हार्डगर और एपीसी रिचीतुका के बीच खेला गया। सांसद जोबा माझी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया।

यह भी पढे : Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: चाईबासा में दिखी आदिवासी संस्कृति और परंपरा की समृद्ध तस्वीर, कलाकारों व लाभुकों को मिला सम्मान

निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, लेकिन मुकाबला बराबरी पर रहा। अंततः रेफरी ने टॉस कराया, जिसमें मेजबान एपीसी रिचीतुका की टीम विजेता घोषित की गई। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व की सीख देता है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने का बेहतर माध्यम है। फुटबॉल हमारे क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा और जुनून से जुड़ा खेल है। जरूरत है कि गांव स्तर पर खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन और बेहतर मंच मिले, ताकि वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और नियमित अभ्यास करने की अपील करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन मेहनत, अनुशासन और संघर्ष ही खिलाड़ी को आगे ले जाता है। उन्होंने आयोजन समिति को इस तरह के आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में हरसंभव प्रोत्साहन देने की बात कही। अतिथियों के हाथों दोनों टीमों को नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी और खस्सी प्रदान की गई। इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन, भुगलु सोरेन, कृष्णा बास्के, रामजीत हांसदा, रामसिंह हेम्ब्रम, भूकतु मार्डी समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version