Dr Abhishek Child Care

भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई दुर्गा पूजा पंडालों का किया उद्घाटन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : शारदीय नवरात्रि का उत्सव शहर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने श्री श्री दुर्गा पूजा समिति ईस्ट बंगाल कॉलोनी सीतारामडेरा, सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी भुइंयाडीह चौक, टिनप्लेट 10 नं बस्ती दूर्गा पूजा समिति, बारीडीह स्टूडेंट क्लब पोस्ट ऑफिस ग्राउंड, सार्वजनिक ईस्ट टेल्को दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी टेल्को एम टाइप, श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बड़ा गोविंदपुर, जोजोबेडा के पूजा पंडालों में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होकर फीता काट कर पंडालों का उद्घाटन किया।

इस मौके पर मोहरदा, बारीडीह वास्तु विहार मेनटेनेंस स्वावलंबी सहकारी समिति, एल 4 एरिया दूर्गा पूजा कमेटी सिदगोड़ा, विद्यापतिनगर एवं अन्य पूजा पंडालों में शामिल होकर पूजा अर्चना कर माथा टेका। इस मौके पर श्री काले ने कहा अपनी संस्कृति और परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी संजोने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन अति आवश्यक है। ऐसे ही आयोजन से समाज में आपसी सद्भाव, सौहार्द और आपसी प्यार बढ़ता है। मां दुर्गा की पूजा तो साक्षात शक्ति की साधना है। मां दुर्गा दुखों को, दरिद्रता को, दुर्गति को दूर करती हैं। देवी माँ की आराधना में लीन भक्तों को आत्म-विश्वास, निर्भयता और आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त हो, यही कामना के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version