Dr Abhishek Child Care

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर का हुआ निधन अलविदा कह गए सलीम दुर्रनी

By admin

Updated On:

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क : 2 अप्रैल की सुबह भारतीय फैंस के लिए बेहद ही दुखद रही। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी काफी समय सेसे कैंसर जैसी बीमारी से जुंझ रहे थे। उन्होंने गुजरात के जामनगर में  88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। उनका जन्म काबुल में हुआ था। उन्होंने भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच 1 जनवरी 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला था, जो कि उनका डेब्यू मैच था।

बता दें कि सलीम दुर्रानी भारतीय टीम के काफी मशहूर ऑलराउंडर थे।  जिन्हें हमेशा आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा ऑफ स्पिन बॉलिंग के लिए भी जाने जाते थे ।

भारतीय फैंस उनके लुक्स के भी काफी दीवाने थे। उन्होंने भारत को कई अहम मौकों पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इसी कड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है।

भारत के लिए लगभग 13 साल क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने कुल 29 टेस्ट मैच में 25.04 की औसत से 1202 रन बनाए हैं जिसमें उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक देखने को मिले हैं। वह फैंस की मांग पर छक्का लगाया करते थे। इसके साथ ही बता दें कि सलीम एक ऐसे क्रिकेटर थे जिन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1960 में खेल की दुनिया के इस पुरस्कार को लिया था।

प्रधान मंत्री ट्वीट – ”सलीम दुरानी जी क्रिकेट के दिग्गज खिलाडी  थे अपने आप में एक लीजेंड थे। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैदान के अंदर और बाहर वो अपने अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से काफी दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिलें।”

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version