---Advertisement---

पूर्व विधायक माधव लाल सिंह का निधन, सरयू राय बोले- “उनके जाने से एक युग का अंत”

By Riya Kumari

Published :

Follow
पूर्व विधायक माधव लाल सिंह का निधन, सरयू राय बोले- “उनके जाने से एक युग का अंत”

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। गोमिया से लंबे समय तक विधायक रहे वरिष्ठ नेता एवं जनप्रिय व्यक्तित्व Madhav Lal Singh का निधन हो गया। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए Saryu Roy ने कहा कि माधव लाल सिंह जैसा व्यक्तित्व दुर्लभ था और उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है।

यह भी पढे : शहर के तीन केंद्रों पर जेड़ड़ एडवांस की परीक्षा 17 को  Teeadv.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं अभ्यर्थी

सरयू राय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि माधव लाल सिंह गरीबों, आदिवासियों और जरूरतमंदों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। उग्रवाद प्रभावित इलाकों में रात-रात भर पैदल चलकर लोगों की समस्याएं सुनना उनकी कार्यशैली का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि माधव लाल सिंह ईमानदारी, कर्मठता और सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले नेता थे, जो किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करते थे।

उन्होंने कहा कि उन्हें माधव लाल सिंह के साथ लंबे समय तक करीब से काम करने और उन्हें समझने का अवसर मिला। सरयू राय के अनुसार, उनका जीवन बेहद सादगीपूर्ण था और वे हमेशा आम लोगों के बीच रहकर उनकी आवाज उठाते थे। आदिवासी समाज और गरीब तबके के लोग उन्हें अपना नेता ही नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य मानते थे।

सरयू राय ने कहा कि शासन-प्रशासन के खिलाफ जाकर भी यदि किसी गरीब या आदिवासी की मदद करनी पड़ती थी, तो माधव लाल सिंह पीछे नहीं हटते थे। यही कारण था कि वे लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे।

उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि “ऐसा व्यक्तित्व न भूतो, न भविष्यति” और झारखंड की राजनीति में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। जनसेवा और संघर्ष की मिसाल रहे माधव लाल सिंह को लोग लंबे समय तक याद करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version