सोशल संवाद / डेस्क : पहलगाम टेररिस्ट अटैक में मंगलवार को बड़ी जानकारी सामने आई है। इंटेलिजेंस एजेंसी के मुताबिक इस हमले का मास्टर माइंड पाकिस्तान का पूर्व SSG कमांडर हाशिम मूसा है। सूत्रों ने भास्कर को बताया कि मूसा अभी लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा है। लश्कर ने ही उसे जम्मू-कश्मीर भेजा था ताकि वह सुरक्षा बलों और गैर-कश्मीरियों पर हमलों को अंजाम दे सके। मूसा ने गांदरबल के गगनगीर में अक्टूबर 2024 में हमले को अंजाम दिया था। इसमें कई मजदूर और एक स्थानीय डॉक्टर की जान गई थी। बारामूला अटैक भी मूसा ने कराया था, जिसमें 2 आर्मी जवानों और 2 पोर्टर्स की जान गई थी।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेना भी लगातार सीजफायर वॉयलेशन कर रही है। लगातार पांचवें दिन पाकिस्तानी सेना ने LoC पर फायरिंग की।
पर्यटक बोले- कश्मीर हमारा, आर्मी यहां है, सब सेफ
डोडा के भदरवाह में मंगलवार को टूरिस्ट की भीड़ नजर आई। कई पर्यटकों ने यहां जमकर मस्ती की। पर्यटकों ने यहां पर तिरंगा भी फहराया। हालांकि राज्य सरकार ने सुरक्षा कारणों के चले 80 टूरिस्ट प्लेसेस में से 48 को बंद कर दिया है।