Dr Abhishek Child Care

कानून-व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक तक, SCCI ने SSP को दिए कई सुझाव, पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर

By Riya Kumari

Published :

Follow
कानून-व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक तक, SCCI ने SSP को दिए कई सुझाव, पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: शहर में कानून-व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब से मुलाकात की। चैम्बर प्रतिनिधियों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई सुझाव सौंपे। बैठक में डीएसपी (सीसीआर) मनोज कुमार ठाकुर और बिष्टुपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार भी मौजूद रहे।

यह भी पढे : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर सबल ने बधिर समुदाय की उपलब्धियों को किया सम्मानित

व्यापारिक इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

चैम्बर ने बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाने की जरूरत बताई। व्यापारियों एवं उद्यमियों से जुड़ी आपराधिक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई, FIR दर्ज करने की प्रक्रिया को आसान बनाने और शिकायतों के समयबद्ध निपटारे का सुझाव दिया गया।

चैम्बर का कहना है कि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए संवेदनशील व्यापारिक इलाकों में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी को मजबूत करना जरूरी है।

नो-पार्किंग और सड़क सुरक्षा पर जोर

बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए SCCI ने नो-पार्किंग क्षेत्रों में भारी वाहनों के परिचालन और खड़े होने पर नियंत्रण की मांग की। इसके साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी और यातायात नियमों का प्रभावी पालन कराने का सुझाव दिया गया।

चैम्बर ने हादसों के बाद शुरुआती महत्वपूर्ण समय में पुलिस और आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था बेहतर करने पर भी जोर दिया, ताकि घायलों को जल्द चिकित्सा सुविधा मिल सके।

CCTV और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल का सुझाव

चैम्बर ने शहर में लगे CCTV कैमरों के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया। बाजारों, प्रमुख सड़कों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के साथ उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया।

चैम्बर के अनुसार, CCTV नेटवर्क का प्रभावी उपयोग अपराध की रोकथाम के साथ-साथ आपराधिक मामलों की जांच में भी मदद कर सकता है।

साइबर अपराध और युवाओं में नशे पर भी चर्चा

बैठक में बढ़ते साइबर अपराध को लेकर भी चिंता जताई गई। चैम्बर ने व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा साइबर अपराध की शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई की आवश्यकता बताई।

इसके अलावा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चलाने और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने का सुझाव दिया गया।

पुलिस-व्यापारी संवाद मजबूत करने पर जोर

SCCI ने पुलिस प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच नियमित संवाद और समन्वय की व्यवस्था मजबूत करने की बात कही। चैम्बर का मानना है कि इससे व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को समय पर सामने लाने और उनके समाधान में मदद मिलेगी।

SSP ने दिए कार्रवाई के आश्वासन

एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने कहा कि शहर की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ नियमित समीक्षा बैठकें की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अपराध और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, नियमित मॉनिटरिंग और गश्ती बढ़ाई जाएगी। यातायात व्यवस्था में सुधार और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

साकची बाजार के अतिक्रमण पर भी बोले SSP

एसएसपी ने दुकानदारों से अपील की कि वे दुकानों के बाहर सामान रखकर सड़क और फुटपाथ को संकरा न करें। उन्होंने साकची बाजार में फुटपाथी दुकानदारों के अतिक्रमण से होने वाली समस्या के समाधान के लिए भी उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान चैम्बर सदस्यों और व्यवसायियों ने शहर की विभिन्न समस्याओं से जुड़े सवाल और सुझाव रखे, जिनका एसएसपी ने जवाब दिया। चैम्बर ने कहा कि शहर की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ संवाद और सहयोग जारी रहेगा।

बैठक में SCCI अध्यक्ष मानव केडिया, मानद महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी और हर्ष बाकरेवाल, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मूनका समेत कई व्यवसायी, उद्यमी और चैम्बर सदस्य मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator