नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ 13 से होगा शुरू

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
The four-day grand festival of Chhath, beginning with Nahay-Khay

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ 13 नवंबर यानी शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर व्रतियों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। बाजार से लेकर घर तक छठ पूजा की तैयारी चल रही है। बाजार में भी पूजा सामग्री, फल, सूप, दउरा, बर्तन आदि की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ने लगी है।

यह भी पढ़े : सभी सदर अस्पतालों में कैंसर जांच-इलाज जल्द

Sunrise Enclave

भीड़ से बचने के लिए ज्यादातर लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। छठ के पहले दिन व्रती स्नान कर शुद्धता के साथ लौकी-भात का प्रसाद ग्रहण करेंगी और इसी के साथ चार दिवसीय कठिन व्रत का संकल्प लेंगी। 14 नवंबर को खरना है। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखेंगी। शाम को स्नान और पूजा-अर्चना के बाद गुड़ की खीर, रोटी सहित अन्य प्रसाद तैयार कर छठी मईया को भोग लगाया जाएगा।

इसके बाद व्रती प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत करेंगी। वहीं रविवार, 15 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी। सोमवार 16 नवंबर को महापर्व के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। सुबह सूर्योदय के समय व्रती जल में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देंगी। अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करेंगी। इसी के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ का विधिवत समापन हो जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---