Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

गैंगेस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पूछताछ के लिए रांची ला रही थी पुलिस

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : झारखंड के कुख्यात अपराधी और गैंगेस्टर अमन साव मंगलवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. उसे पुलिस की टीम पूछताछ के लिए रायपुर जेल से रांची ला रही थी. इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

 इस बीच मौका पाकर अमन साव पुलिस का हथियार छीन भागने लगा. जिसके बाद पुलिस ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील

जिस स्थान पर गैगेंस्टर अमन साव को मारा गया है उस जगह को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

 किसी को भी वहां पर आने जाने की इजाजत नहीं है. वरीय पुलिस पदाधिकारियों को बुलाया गया है. उसका नाम हाल ही में रांची के कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा और हजारीबाग एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव पर हुई गोलीबारी में आया था.

 इसी सिलसिले में उन्हें पूछताछ के लिए रांची लाया जा रहा था. हालांकि अभी तक इस पूरे मामले में पुलिस के किसी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator