Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सत्कर्म करने वालों के हृदय में होता हैं भगवान का वास- वृजनंदन शास्त्री

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सत्कर्म करने वालों के हृदय में होता हैं भगवान का वास
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा स्टेट (नियर इरीगेशन कॉलोनी) में श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को वृन्दावन से पधारे स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज ने व्यास पीठ से शिव-पार्वती विवाह, पार्वती तप, शिव आराधना एवं नंदीश्वर महिमा का सुंदर व्याख्यान करते हुए कहा कि जिसके जीवन में सरलता व भोलापन उतरता है वही भोलेनाथ का सच्चा भक्त होता है। व्रति को झूठ कभी नहीं बोलना चाहिए। व्रति को दुर्व्यसनों को छोड़ने का संकल्प भी लेना चाहिए। लक्ष्मी के आठ प्रकारों के बारे में वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि बेल पत्र में अखंड लक्ष्मी का वास होता है।

यह भी पढ़े : सोनारी साई मंदिर के पास स्कूटी सवार ने हवलदार मोती लाल यादव को मार दी टक्कर

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

 उन्होंने कहा कि भगवान का उन्हीं लोगों के हृदय में वास होता है जो सत्कर्म करते हैं। अनैतिक कमाई का लाभ तो कोई भी उठा सकता है लेकिन तुम्हारे अनैतिक कर्मों को तुम्हें ही भोगना होगा। कथावाचक ने कहा अगर गन्ने के रस से शिव लिंग का अभिषेक करते हैं तो धन प्राप्ति होती है। अगर धन होगा तो धर्म की ध्वजा धर्म की अविरल धारा शिव भक्ति अपने आप निरंतर बहती रहेगी। इस कारण गन्ने के रस से शिव अभिषेक सबसे उत्तम है।। कथा के दौरान प्रसंग के आधार पर कलाकारों ने जीवंत झांकी प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोहा। शिव कथा के दौरान हुए भजन संगीत कार्यक्रम एवं धार्मिक धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।

इसका आयोजन यजमान किरण-उमाशंकर शर्मा द्धारा किया गया हैं। महाराज जी चौथे दिन रविवार को गणेश प्रकट एवं नंदी महिमा का प्रसंग सुनायेंगे। शनिवार के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा, संतोष शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, गणेश शर्मा, रामानन्द शर्मा, जयप्रकाश, गोविन्दा शर्मा, श्रवण शर्मा, शिव शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, भारत शर्मा, आशीष शर्मा, आनंद शर्मा का योगदान रहा।

शनिवार को विभिन्न राजनीतिक एंव सामाजिक संगठन के गणमान्य क्रमशः सुधांशु ओझा, अजय कुमार, राजीव रंजन, उमेश शाह, उज्ज्वल चक्रवर्ती, शैलेंद्र सिंह, महेश कुंडू, सुबोध श्रीवास्तव, लल्लन पांडे, मुकेश मित्तल, अनुराग जायसवाल, अजय गुप्ता, अविनाश सिंह राजा, देवेंद्र सिंह, हरि किशोर तिवारी, पप्पू सिंह, संजय बाजपाई, विकाश सिंह, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, मेनका सरदार, प्रभाकर सिंह, प्रवीण पटेल, नंद किशोर अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, विकास सिंह, नीरज सिंह, राणा डे, अमित अग्रवाल, बॉबी शर्मा, अजय श्रीवास्तव, सानंद गौर मुखर्जी, अभिमन्यू सिंह, अमित सिंह, काजू सांडिल, सदानंद, मनोज वाजपेयी, मोंटी, आलोक, संजय, अविनाश सिंह राजा, अभय परमार आदि ने शिव के दरबार में हाजरी लगायी और कथा का आनन्द लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator